नमो भारत के मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध हैं। एनसीआरटीसी (NCRTC) के प्रवक्ता ने बताया कि नमो भारत के प्रत्येक स्टेशन व ट्रेन में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और दिव्यांगजन के लिए स्टेशनों पर स्पर्श पथ-टैक्टाइल पाथ बनाए गए हैं।
दिव्यांग यात्रियों के लिए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की आसानी से आवाजाही के लिए बड़ी लिफ्ट लगाई गई हैं। बुजुर्गों, दिव्यांग व्यक्तियों, महिलाओं और बच्चों सहित सभी यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी प्रदान की गई है।
नमो भारत के मेरठ से सराय काले खां जाते हुए पहले कोच में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सुविधा है। इसी तरह सराय काले खां से मेरठ जाने वाली ट्रेन के अंतिम कोच में यह सुविधा मिलेगी सकती है। सहायता के लिए स्टेशन पर प्रशिक्षित स्टाफ भी मौजूद है। यह सेवा निश्शुल्क हैं।
हर स्टेशन पर बनेगा मोर्चा, तैनात होगा राइफलधारी
मेरठ के सभी 13 स्टेशनों पर एक कोने में मोर्चा ड्यूटी बनाया जाएगा। बेगमपुल के स्टेशन पर इस मोर्चा ड्यूटी को बना दिया गया है। जिस पर बोरों में रेत भरकर एक कोने में रख दिया गया है। इसके पीछे एक जवान को खड़ा कर दिया गया। सभी स्टेशनों पर इसकी व्यवस्था की जा रही है। ताकि आपात स्थिति में जवान यात्रियों की सुरक्षा कर सकें।
पार्किंग और स्टेशन के आसपास सिविल पुलिस की रहेगी जिम्मेदारी
एसएसएफ (SSF)के सहायक सेनानायक राजीव यादव ने बताया कि एसएसएफ की जिम्मेदारी स्टेशन और ट्रेन के अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। बाहर पार्किंग और स्टेशन के आसपास यदि कोई घटना घटती है तो जिला पुलिस कार्रवाई करेगी। ट्रेनों में क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ड्यूटी करेगी।


