होली के बाद काशी आ सकते हैं PM Narendra Modi, रोपवे का टीम ने क‍िया न‍िरीक्षण, लोकार्पण की तैयारी

1342 Shares

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित दौरा वाराणसी में होली के बाद आठ मार्च को होने की संभावना इस बार बनती नजर आ रही है। व‍िभागीय चर्चा रही क‍ि इस दौरे की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की एक टीम वाराणसी पहुंची है। टीम ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी और कमिश्नर के साथ विभिन्न स्थलों के बारे में चर्चा के साथ ही निरीक्षण किया है।

इस निरीक्षण के दौरान, प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों के साथ टीम ने रेलवे और रोपवे के अध‍िकार‍ियों के साथ वाराणसी में प्रस्तावित रोपवे और कैंट रेलवे स्टेशन का विशेष ध्यान रखा। रोपवे के गंडोला को जांचा और तकनीकी टीम से पर‍िचर्चा करने के साथ ही इसकी कार्यप्रणाली और सुविधाओं का भी अवलोकन किया। यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य से माना जा रहा है। इसके बाद टीम लौटकर र‍िपोर्ट तैयार कर दौरे की रूपरेखा को अंत‍िम रूप देगी। माना जा रहा है क‍ि मह‍ि‍ला द‍िवस पर सरकार काशी को बेहतर सुव‍िधाएं प्रदान करने जा रही है, इसी कड़ी में टीम का दौरा माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा न केवल स्थानीय विकास कार्यों की प्रगति को देखने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं, जो वाराणसी के विकास में सहायक सिद्ध होंगी। वहीं क्र‍िकेट स्‍टेड‍ियम, अस्‍पताल पर‍ियोजना के साथ ही अन्‍य योजनाएं भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। माना जा रहा है क‍ि लोकार्पण और श‍िलान्‍यास की पर‍ियोजनाओं के बारे में जल्‍द ही अंत‍िम फैसला हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, जिसमें गंगा नदी के किनारे विकास कार्य, सड़कों का निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास शामिल हैं। उनके पिछले दौरे ने वाराणसी में पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। अब माना जा रहा है क‍ि श‍िव की नगरी में शक्‍त‍ि की आराधना का पर्व यानी चैत्र नवरात्र में भक्‍तों को रोपवे पर सफर करने का मौका म‍िल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *