‘जान से हाथ धो बैठोगे’, ठाणे में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर बिल्डर से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

2.4kViews
1364 Shares

कुछ अज्ञात लोगों ने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर ठाणे के एक बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में 60 वर्षीय कारोबारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 11 फरवरी को जब वह एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश में थे, तब उन्हें कई वाट्सएप काल आए। बाद में कॉल उठाने पर उन्हें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसने स्वयं को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया।

ऑडियो क्लिप भेजकर दी धमकी

20 फरवरी को भी उनके पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से चार वाट्सएप कॉल आए। जब उन्होंने जवाब नहीं दिया तो संदिग्ध ने दोपहर 12:29 बजे उनके मोबाइल पर एक ऑडियो क्लिप भेजा, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय चंद्रनाथ महाजन ने बताया कि कारोबारी की शिकायत, वाट्सएप कॉल और आडियो क्लिप के आधार पर 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *