प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण के प्रसारण के अवसर पर जिला चरखी दादरी ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने कहा कि यह सम्मान जिले के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल टीमों, शक्तिकेंद्रों, बूथ स्तर के साथियों तथा संगठन के प्रत्येक सदस्य की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और सक्रिय सहभागिता से ही यह सफलता संभव हो पाई है। उपलब्धि की खुशी में कमलम कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने वरिष्ठ एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी संस्करण में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ और अधिक ऊर्जा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


