कुरुक्षेत्र में शादी के नाम पर ठगे 5 लाख रुपये, फिर इंग्लैंड ले जाकर पत्नी को दिया तलाक

2.9kViews
1176 Shares

पिहोवा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी और धोखे का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि विवाह के बाद उसके साथ मानसिक उत्पीड़न किया गया और योजनाबद्ध तरीके से उससे लाखों रुपये ऐंठे गए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ ठगी और पारिवारिक उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में हुई थी। विवाह के समय उसके स्वजन ने नकद राशि और सोना दिया। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति का पहले से किसी अन्य युवती से संबंध था।इस पर ससुराल पक्ष ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और मायके से बड़ी रकम लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। पंचायत के हस्तक्षेप से समझौता कर महिला को वापस बुलाया गया लेकिन कुछ समय बाद पति ने विदेश जाने की जिद पकड़ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *