अधूरी सड़क- उड़ती धूल, गोपालगंज का जगतौली-दुबवलिया मार्ग बना राहगीरों के लिए मुसीबत

2.7kViews
1398 Shares

 भोरे प्रखंड क्षेत्र के जगतौली से दुबवलिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण उड़ी धूल ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

गर्मी के मौसम में सड़क के ऊपरी हिस्से पर बिखरी गिट्टियां और मिट्टी भारी धूल का गुबार बना रही हैं, जिससे राहगीरों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में पीसीसी, बाहर धूल का गुबार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव के भीतर तो पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन जैसे ही गांव की सीमा समाप्त होती है, सड़क की हालत खराब हो जाती है। गांव के बाहर पीचिंग का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है।

सड़क पर गिट्टियां और मिट्टी बिखरी हुई हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन भारी मात्रा में धूल उड़ाते हैं। इस उड़ती धूल के कारण राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, और आंखों में जलन की समस्या भी आम हो गई है।

वहीं, सड़क किनारे स्थित दुकानों और घरों में धूल की मोटी परत जमा हो रही है, जिससे खान-पान की चीजें भी दूषित हो रही हैं।

चोटिल हो रहे बाइक सवार, ग्रामीणों में आक्रोश

गिट्टियां बिखरी होने के कारण बाइक सवार अक्सर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में घबराहट और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में हुई देरी को लेकर विभाग और ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *