India Squad: रोहित शर्मा पर बड़ा फैसला? टीम इंडिया की मीटिंग में कोहली-जडेजा समेत कई दिग्गजों के भविष्य पर होगी चर्चा

19 मई यानी आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम माना जा रहा है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर चयन समिति अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम चुनेगी, लेकिन इस मीटिंग का फोकस सिर्फ सीरीज के लिए टीम का एलान करने पर नहीं होगा, बल्कि असली चर्चा 2027 वनडे विश्व कप के रोडमैप और भारत के भविष्य को लेकर होने वाली है।

ये माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट की नजर अब उन खिलाड़ियों पर है जो अगले वर्ल्ड कप तक लगातार टीम का हिस्सा रह सकते हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस, फॉर्म और लंबे समय की प्लानिंग को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा। 14 जून से शुरू होने वाले भारत बनाम अफगानिस्तान की वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली स्क्वॉड में ये सब कुछ देखने को मिलेगा।

रोहित-विराट के भविष्य पर चर्चा

सबके बड़ी चर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma & Virat Kohli ODI Future) के भविष्य पर हो सकती है। टीम मैनेजमेंट अफगानिस्तान सीरीज से ही सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहता है, इसलिए विराट और रोहित के फ्यूचर पर भी चर्चा होनी तय है। फिटनेस के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं होगा, इसको लेकर सेलेक्टर्स पहले ही साफ कर चुके हैं।

टीम में बने रहने के लिए सिर्फ फिट होना काफी नहीं है। टीम में आपकी जरूरत कितनी है ये भी देखी जाएगी। मतलब आप टीम के लिए कितने काम के हैं। आप मैच जिता रहे हैं या नहीं। अगर टीम को आपकी जरूरत नहीं लगेगी तो जगह पक्की नहीं होगी।

वहीं,स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जगह को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। फिर चाहे उन्हें काफी लोगों का सपोर्ट मिला हो, लेकिन वर्ल्ड कप की दावेदारी में बने रहने के लिए जडेजा को अपनी काबिलियत से ऊपर जाकर परफॉर्म करना होगा।

कोहली की जगह पक्की

आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में खेलते हुए विराट कोहली ने टीम में जगह को लेकर सारे सवाल खत्म कर दिए हैं। कोहली की पोजीशन पर कोई दूसरा ख्यान टीम मैनेजमेंट नहीं करना चाहेंगी।  टीम मैनेजमेंट उन्हें 2027 वर्ल्ड कप प्लान का अहम हिस्सा मान रहा है। ऐसे में विराट की जगह को लेकर फिलहाल किसी तरह का सवाल नहीं माना जा रहा।

वहीं, हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी वर्कलोड पर भी बात हो सकती है। हार्दिक IPL में नियमित गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने मार्च 2025 के बाद कोई वनडे नहीं खेला है। टीम मैनेजमेंट ये तय करना चाहता है कि 50 ओवर फॉर्मेट में उनका इस्तेमाल कैसे किया जाए।

नीतीश कुमार रेड्डी को मिल सकता बड़ा मौका

बताया जा रहा है युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को लेकर भी टीम मैनेजमेंट काफी उत्साहित है। IPL 2026 में उनकी गेंदबाजी में सुधार देखने को मिला है और माना जा रहा है कि उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की योजनाओं में भी शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *