असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ‘शूटिंग’ वीडियो मामला: सुप्रीम कोर्ट में 16 फरवरी को सुनवाई

2.3kViews
1213 Shares

 सुप्रीम कोर्ट 16 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़े कथित ‘शूटिंग’ वीडियो प्रकरण पर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

शीर्ष अदालत की कार्यसूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ इस मामले पर विचार कर सकती है। इससे पहले 10 फरवरी को अदालत ने वाम दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका को सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई थी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने आगामी असम विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा था कि समस्या यह है कि चुनाव का एक हिस्सा अदालत के बाहर भी लड़ा जाता है।

विवादित वीडियो सात फरवरी को असम भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा किया गया था, जिसमें सरमा कथित तौर पर राइफल से निशाना साधते और फायर करते दिख रहे हैं। पोस्ट पर व्यापक राजनीतिक आलोचना और सांप्रदायिक तनाव भड़काने के आरोप लगे, जिसके बाद इसे हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *