बहू ने खेला शातिराना खेल, सास व ननद के अश्लील फोटो कर दिए वायरल, पति ने कराया मुकदमा

गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता पर अपने ही ससुराल पक्ष को बदनाम करने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर अश्लील फोटो और आपत्तिजनक कमेंट प्रसारित करने का आरोप लगा है। पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

डीग गेट निवासी युवक ने बताया कि उनकी पत्नी निशा से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते दो मई को पत्नी ने कई फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनकी बहनों और मां की तस्वीरों के साथ अश्लील पोस्ट और भद्दे कमेंट प्रसारित कर दिए।

आरोप है कि इन फर्जी आइडी से मोबाइल नंबर भी शेयर किए गए। इसके बाद अज्ञात लोगों के अश्लील फोन और मैसेज लगातार आने लगे। पीड़ित का कहना है कि इस हरकत से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है।

पीड़ित की एक बहन नाबालिग बताई जा रही है, इसके फोटो पर भी अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। घटना के बाद परिवार मानसिक तनाव में है। प्रार्थना-पत्र में कई फर्जी इंस्टाग्राम आइडी का जिक्र किया गया है।

गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *