UP में अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल अपहरण कांड में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपितों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

2.8kViews
1763 Shares

हास्य अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण और वसूली करने के मामले में 10 आरोपितों पर गैंग्स्टर की कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाल की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपित जमानत पर जेल से बाहर है।

मुंबई से बुलाकर सिने अभिनेता मुस्ताक खान का इवेंट के नाम पर 20 नवंबर 2024 को अपहरण कर लिया गया था। उसे नई बस्ती में गिरोह के सरगना सुशांत उर्फ लवी के एक मकान पर रखकर 2.20 लाख की वसूली की गई थी। शहर कोतवाली में इस घटना का मुकदमा मुश्ताक की ओर से दर्ज के किया गया था।

इसी गिरोह ने दो दिसंबर 2024 को हास्य कलाकार सुनीलपाल का अपहरण कर उनसे वसूली की थी। सुनील पाल की ओर से इसका मुकदमा मेरठ जिले के थाना लालकुर्ती में लिखा गया था। बिजनौर पुलिस ने राजफाश करते हुए नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें जेल भेज दिया गया था। एक आरोपित के खिलाफ मेरठ पुलिस ने कार्रवाई की थी।

इस प्रकरण में शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि घटना में शामिल सभी 10 आरोपितों को पर गैंग्स्टर लगाई गई है। इनमें नई बस्ती b-14 निवासी सुशांत उर्फ़ लवी उर्फ हिमांशु व आकाश गोला, सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की निवासी रम्मू का चौराहा बिजनौर, अंकित पहाड़ी निवासी राम का चौराहा, अर्जुन कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौराहा, अजीम अहमद निवासी मुहल्ला कस्वाबान, मुहल्ला अजारजान निवासी सबुद्दीन उर्फ सैबी, नई बस्ती चमरपेड़ा निवासी शिवम और शिवा व जिला गाजियाबाद के जनकपुर निवासी शशांक है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त सभी पर गैंग्स्टर के साथ कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *