इनेलो ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, अभय चौटाला की जगह वासुदेव शर्मा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। संसदीय बोर्ड में चेयरमैन समेत एक सदस्य सचिव और पांच नए सदस्यों की नियुक्ति की है। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की जगह नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर को संसदीय बोर्ड में सदस्य सचिव बनाया गया है। पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है।डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाल, रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला और कमल नागपाल को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड में बदलाव के बाद अब सदस्यों की संख्या छह से बढ़कर 11 हो गई है।


