अब सफर में बोरियत नहीं, संगीत सुनाएगी सड़क, भारत के इस शहर में हुई शुरुआत

3.0kViews
1238 Shares

 अगर आप भी अपनी कार से सफर करते हुए कई बार परेशान हो जाते हैं तो अब गाड़ी से सफर करते हुए आपको संगीत सुनाई देगा। जिससे न सिर्फ आप हैरान हो सकते हैं बल्कि आपको काफी अच्‍छा भी महसूस होगा। भारत के किस शहर में यह अनूठी पहल को शुरू किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

सड़क पर बजेगा संगीत

देश में गाड़ी में सफर करते हुए अक्‍सर आपको हॉर्न और दूसरे वाहनों की आवाज ही सुनाई देती है। जिसके कारण कई बार परेशानी भी हो जाती है। लकिन अब सड़क पर सफर करते हुए संगीत सुनाने की व्‍यवस्‍था भारत में की गई है।

किस शहर में हुई शुरुआत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी शुरुआत की गई है। जिसमें सड़क पर वाहन चलाते हुए कुछ हिस्‍से में ही संगीत सुनाई देगा। इसकी शुरुआत राज्‍य के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने बुधवार को की है।

मुंबई में कहां सुनाई देगा संगीत

राज्‍य के सीएम ने इसकी शुरुआत मुंबई में समुद्र से लगे कोस्‍टल रोड पर की है। इसे मेलोडी रोड के नाम से भी भविष्‍य में जाना जा सकता है। जहां पर कुछ मीटर के हिस्‍से में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से वाहन चलाते हुए संगीत को सुना जा सकता है। फिलहाल कुछ ही मीटर के लिए इसे शुरू किया गया है। लेकिन भविष्‍य में सरकार की ओर से इसकी लंबाई को बढ़ाया जा सकता है और कई और सड़कों पर भी संगीत की व्‍यवस्‍था को शुरू किया जा सकता है। यह हंगरी की तकनीक है जिससे सड़क पर वाहन चलाने के दौरान संगीत सुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *