बेड पर मिलीं एक साथ 3 लाशें, मुजफ्फरपुर में महिला और उसके बच्चों की संदिग्ध मौत से सनसनी

5.5kViews
1463 Shares

 जिले के कांटी प्रखंड अंतर्गत पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर इलाके में मंगलवार की सुबह दो बच्चे के साथ एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों का शव घर के बिस्तर पर मिला। गर्दन में रस्सी बंधा है। स्वजन की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में तरह तरह की चर्चा की जा रही थी। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मचा है। सूचना पर पानापुर करियात की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

एफएसएल की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान संतोष साह उर्फ मिठाईलाल साह की पत्नी रीता देवी (30), रुद्रांश (तीन माह) और बेटी वैष्णवी (तीन साल )के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर अभी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *