शहर की 213 फ्री पार्किंग को पेड नहीं किया जाएगा। निगम की हाउस बैठक में प्रस्ताव को रद कर दिया गया है। पार्किंग के वार्षिक पास में छूट पर भी अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
मेयर सौरभ जोशी से लेकर सभी राजनीतिक दलों ने पार्किंग को पेड करने के प्रस्ताव के खिलाफ अपना मत दिया। इसके बाद प्रस्ताव को रद कर दिया गया। हालांकि, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है।
निगम कमिश्रन प्रस्ताव को अपनी आपत्ति के साथ यूटी प्रशासन को भेजेंगे। वहां से प्रस्ताव को मंजूरी के बाद लागू किया जा सकता है। पार्किंग के वार्षिक पास में छूट के प्रस्ताव को भी नगर निगम ने फिलहाल स्थगित कर दिया है।
इसका कारण यह था कि पार्किंग से संबंधित विभाग के संयुक्त आयुक्त डॉ इंद्रजीत बैठक में मौजूद नहीं थे। उनके आने के बाद इस प्रस्ताव पर अगली बैठक में चर्चा होगी।


