विधानपरिषद में शांति के बीच सरकार को ‘अपनों’ ने ही घेरा; JDU एमएलसी के प्रश्न पर मंत्री ने मानी समस्या
दो दिनों के हंगामेदार माहौल के बाद बुधवार को बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही शांतिपूर्ण रही। अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्नों के साथ ध्यानाकर्षण पर चर्चा हुई।
इस दौरान सरकार को विपक्ष से अधिक एनडीए के विधानपार्षदों ने ही घेरा। जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने बकाश्त भूमि की समस्या का सवाल उठाया।
पर्यटन सुविधाओं पर उठाए सवाल
जदयू के संजीव कुमार सिंह और भाजपा के संतोष कुमार सिंह ने तूतला भवानी में पर्यटन सुविधाओं के अभाव को लेकर सरकार से जवाब तलब किया।
इस इस दौरान भाजपा विधान पार्षद ने पर्यटन अधिकारियों के जवाब को भ्रामक और सदन को गुमराह करने वाला भी बताया।
जदयू के विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह ने ध्यानाकर्षण के दौरान सूखे नशे को लेकर सवाल किया। जदयू के वीरेंद्र नारायण यादव और मो खालिद अनवर ने भी इस पर चिंता जताई और सरकार से कारगर कार्रवाई की मांग की।
यूपी सरकार ने खोल दी शराब की दुकान
वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा तक घाघरा नदी के किनारे यह काफी बढ़ गया है। यूपी सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्र में काफी संख्या में शराब की दुकानें खोली हैं।
खालिद अनवर ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। सूंघने वाला नशा ये करते हैं, इससे इनकी जिंदगी बर्बाद हो रही है।
ये हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि बच्चों के भविष्य के लिए हमलोगों को जेसे मंत्री ने कहा कि एजेंसी को इन्वाॅल्व करेंगे तो हमें एक मिशन की तरह काम करना चाहिए। सैयद फैसल अली ने पर्याप्त संख्या में रिहैबिलिटेशन सेंटर की जरूरत बताई।
प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने भी माना कि सूखे नशे के सेवन में बढ़ोतरी हुई है। यह सवाल मौजूं है और सरकार इसको लेकर संवेदनशील है।


