35 साल बाद 38 लाख 60 हजार से तैयार होगी BSA ऑफिस की रोड, इन रास्तों की भी होगी स्पेशल मरम्मत

2.4kViews
1219 Shares

 35 वर्ष पहले बनी बीएसए कार्यालय को जाने वाली सड़क के मरम्मत की आस जगी है। वर्षों से टूटी सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय थी। इसके साथ ही शहर की पोर्टरगंज-पथवलिया मार्ग समेत 13 अन्य सड़कों के मरम्मत पर तीन करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी प्रथम किस्त एक करोड़ 87 लाख 69 हजार रुपये भी मिल गए हैं।

विशेष मरम्मत योजना के तहत स्वीकृत हुई शहर की प्रमुख सड़कों में विकास भवन से बीएसए कार्यालय होते हुए पंतनगर को जाने वाला मार्ग है।

खर्च होंगे 38 लाख 60 हजार 

यह सड़क लखनऊ मार्ग से दीवानी कचहरी, पुलिस अधीक्षक दफ्तर, मंडलायुक्त कार्यालय, विकास भवन, बीएसए दफ्तर, पंतनगर चौराहा होते हुए बादशाह बाग तक 1300 मीटर लंबी सड़क पर करीब 38 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके लिए करीब 19 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि मिली है। शहर की दूसरी स्वीकृत हुई प्रमुख सड़क पोर्टरगंज पथवलिया सड़क है। 450 मीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत 24 लाख 49 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 12 लाख 25 आवंटित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *