होली पर रेलवे का तोहफा; गोंदिया–छपरा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें घोषित, टाइमटेबल की यहां लें जानकारी

2.5kViews
1565 Shares

रंग एवं हर्ष उत्साह के साथ मेलजोल के पर्व होली के अवसर पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोंदिया–छपरा–गोंदिया रूट पर दो होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग,जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन मार्च के पहले सप्ताह में किया जाएगा, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

पहली ट्रेन गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया–छपरा होली विशेष 02 मार्च को गोंदिया से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उस्लापुर, पेन्ड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, केराकत, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती और बकुल्हा होते हुए तीसरे दिन छपरा जंक्शन 00:45 बजे पहुंचेगी।

छपरा जंक्शन पर देर रात आगमन, तड़के होगी वापसी यात्रा

वापसी में गाड़ी संख्या 08866 छपरा–गोंदिया होली विशेष 04 मार्च को छपरा जंक्शन से 04:45 बजे प्रस्थान करेगी और उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए गोंदिया 11:00 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया–छपरा होली विशेष 01 मार्च को गोंदिया से शाम 5 बजे रवाना होगी और समान मार्ग से चलते हुए तीसरे दिन छपरा जंक्शन 00:45 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *