ससुरालियों से तंग आकर बच्चों के साथ घर के बाहर बैठी महिला, बोली- ‘गरीब होने के कारण दिखाते हैं नीचा…’

2.6kViews
1916 Shares

गांव जड़ौदा निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रातभर घर के बाहर बैठी रही। दोनों बच्चे भी महिला के साथ थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं।

महिला शबनम की शादी 2017 में सुजडू निवासी जुबेर से हुई थी। उसने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है, जिसके कारण ससुराल वाले उसे नीचा दिखाते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। शबनम ने कई बार समाज के गणमान्य लोगों से मदद मांगी, लेकिन हर बार केवल समझौते और आश्वासन ही मिले।शनिवार को जब वह अपने पिता के साथ ससुराल पहुंची, तो उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस पर उसने अपने बच्चों के साथ ससुराल के दरवाजे पर बैठने का निर्णय लिया। खालापार थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पुलिस ने महिला और ससुराल पक्ष के बीच समझौता कराया है। ससुराल वालों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि महिला को परेशान किया गया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला को उसके ससुराल में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *