प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मविश्वास वह ताकत है जो असंभव को भी संभव बना सकती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री ने यह संदेश मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर साझा किया।
पीएम मोदी का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब कुछ ही घंटे पहले भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर सहमति बनी है। इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर यह भी बताया कि आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण से देश की प्रगति को और गति दी जा सकती है। इस समझौते को दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


