घने कोहरे से चेन्नई हवाईअड्डे पर उड़ानें बाधित, कई विमान डायवर्ट

2.2kViews
1369 Shares

चेन्नई हवाईअड्डे पर रविवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उड़ान संचालन बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन उड़ानों को निकटवर्ती हवाईअड्डों की तरफ ले जाया गया। कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई।

अधिकारी ने बताया, चेन्नई के मीनांबक्कम हवाईअड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 5:30 बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो 6:30 बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण 7:30 बजे तक घटकर 150 मीटर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *