दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों की टाइमिंग ने बढ़ाई यात्रियों की बेचैनी

1671 Shares

 दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को 16 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से एक घंटा 15 मिनट विलंब से 12:05 में पहुंची।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से 15 मिनट पहले पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 12:20 से छह मिनट पहले पहुंच गई।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 निर्धारित समय 12:45 से 20 मिनट विलंब से 1:05 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से 18 मिनट विलंब से 1:38 में पहुंची।

दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 1:30 से 10 मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 23 मिनट विलंब से 2:28 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से आठ मिनट पहले पहुंच गई।

बता दें कि  शनिवार को दिल्ली व कोलकाता से आने जानेवाली अकासा व इंडिगो की एक-एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रही। इससे दरभंगा और कोलकाता हवाई मार्ग पर यात्रियों की संख्या शून्य रही। जबकि दिल्ली हवाई मार्ग पर यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई।

दिल्ली से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में विलंब से पहुंची। दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को 10 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे में पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से छह मिनट विलंब से 1:26 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 1:30 से एक घंटा 38 मिनट विलंब से 3:08 में पहुंची। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 20 मिनट विलंब से 2:25 में पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *