डेब्यू में दोहरा शतक, एक पारी से जीत; कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का खिताब बिहार के नाम
पदार्पण मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले नमन गौरव की पारी की बदौलत बिहार ने रविवार को कर्नल सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली।
मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए प्लेट वर्ग के चार दिवसीय अंडर-23 के खिताबी मुकाबले में तीसरे दिन नगालैंड को एक पारी और 164 रनों से पराजित कर दिया।
1 पारी और 164 रनों से नगालैंड को पराजित कर जीता खिताब
विजय हजारे, रणजी ट्राफी के बाद कर्नल सीके नायडू में भी प्रदेश की टीम ने अगले सत्र एलीट वर्ग में स्थान बना लिया। नमन गौरव प्लेयर ऑफ द मैच और बिहार के कप्तान सूरज कश्यप प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
मेहमानों की पहली पारी 44.4 ओवर में 155 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में बिहार ने 112 ओवर में 482 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
फालोआन खेलने को मजबूर नगालैंड ने 37 ओवर में 163 रन पर सभी विकेट गंवा बिहार के बड़ी शिकस्त झेली। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड की टीम बिहार के वासुदेव प्रसाद सिंह के पांच विकटों के आगे 44.4 ओवर में 155 रन सिमट गई।


