बेंगलुरु में नशे में धुत महिलाओं ने कैब ड्राइवर को हेलमेट से पीटा; सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामे का Video Viral

1398 Shares

 बेंगलुरु में शनिवार रात नशे में धुत दो महिलाओं ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। बाइक से कैब को टक्कर मारने के बाद महिलाओं ने न सिर्फ कैब चालक से बदसलूकी की, बल्कि बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी हमला किया। इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं अपने दोस्तों से मिलकर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी बाइक पीछे से एक कैब से टकरा गई। कैब चालक अहमद ने जब उनसे हादसे को लेकर सवाल किया, तो बात बहस में बदल गई। आरोप है कि महिलाओं ने चालक को गालियां दीं और हेलमेट से उस पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने वालों पर भी किया हमला

स्थानीय लोग जब मामला शांत कराने पहुंचे, तो महिलाओं ने उनके साथ भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने हाथ में चेन लपेटकर कैब चालक पर हमला किया। इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया और भीड़ जमा हो गई।

घटना के वीडियो में महिलाएं भीड़ में मौजूद लोगों को गालियां देती और अश्लील इशारे करती नजर आ रही हैं। कुछ लोग भी महिलाओं पर चिल्लाते और अपशब्द कहते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में एक महिला लोगों को लात मारते हुए भी दिख रही है, जब वे उसे काबू में करने की कोशिश करते हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस वाहन में बैठाए जाने के बाद भी एक महिला लगातार गालियां देती और अश्लील इशारे करती रही। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों महिलाओंलिसा और मैथ्यूके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *