भोपाल में दोस्त की बहन को लव जिहाद में फंसाया, मोबाइल से मिले 40 अश्लील वीडियो; हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

1491 Shares

उत्तर प्रदेश के हापुड़ का निवासी आवेश खान को लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार गिया गया है। आरोपित ने पहचान छिपाकर फैक्ट्री में काम करने वाले युवक से दोस्ती की और उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पता चला है कि आरोपित आवेश खान भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहकर पिछले छह वर्षों से एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह पहचान छिपाकर अपना नाम राजा बताने लगा।

फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की 22 वर्षीय बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती को उसकी असलियत पता चली तो वह दूर हो गई। इस पर आवेश उसे वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

युवती ने साहस दिखाया और इसकी जानकारी हिदू संगठनों को दी। आरोपित जब युवती से मिलने पहुंचा, तभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में आवेश खान के मोबाइल में 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। चैट भी सामने आई है।

कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपित के मोबाइल से पीड़िता के अलावा दो अन्य युवतियों के वीडियो मिले हैं। आशंका है कि उसके संपर्क में और भी पीडि़ताएं हो सकती हैं। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *