NZ vs AFG: ‘खतरनाक…’, जीत के बावजूद खौफ में कीवी कप्तान Mitchell Santner, इन्हें बताया सबसे बड़ी चुनौती

1337 Shares

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का मानना है कि अफगानिस्तान की टीम सभी के लिए बड़ा खतरा है और उन्होंने आज उनकी टीम के लिए भी खतरा पैदा किया। अफगानी टीम ने पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड जैसी टीमों को धूल चटाई है। वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उलटफेर करने की फिराक में होंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इस टीम ने ब्लैककैप्स के खिलाफ 182 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था।

अफगानी टीम के इस बड़े स्कोर को देखकर सैंटनर ने उन्हें सभी टीमों के लिए खतरा बताया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की। 183 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कीवी टीम को अपने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करना पड़ा, जिसकी वजह से सैंटनर ने उन्हें बड़ा खतरा बताया है।

मिचेल सैंटनर ने दिया बयान

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सैंटनर ने कहा, “हमारा आज का दिन अच्छा रहा। अफगानिस्तान की टीम हमारे लिए सबसे खतरा थी और ये हम पहले से ही जानते थे। उन्होंने आज साबित कर दिया कि वे टूर्नामेंट में सभी के लिए खतरा हैं। हमें पता था कि आज का मैच महत्वपूर्ण था और हमें टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी तरह से करनी थी। विकेट काफी अच्छा था और अफगानिस्तान ने हमें कड़ी चुनौती दी लेकिन हमने शानदार खेल दिखाया है।”

सैंटनर ने आगे कहा, खेल की शुरुआत में पिच शायद थोड़ी धीमी थी क्योंकि ये मैच 11 बजे शुरु हुआ था। हालांकि, इसके बाद हम बाकी मैट 3 बजे या शाम को 7 बजे से खेलेंगे और ऐसे में जरूरी होगा कि हम पिच और परिस्थितियों का अच्छी तरह से आंकलन कर खेल दिखाएं। अफगानिस्तान ने पॉवरप्ले में कड़ी चुनौती पेश की उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की और 180 इस पिच पर बेहतरीन स्कोर था लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी की और जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड का ऐतिहासिक चेज

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज किया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। 183 से पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में 167 रनों का स्कोर चेज किया था, जो अब पीछे छूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *