पीएम मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ में करेंगे देशभर के विद्यार्थियों से बात, सुबह 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

2.3kViews
1223 Shares

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा में देशभर के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री छात्रों को परीक्षा के तनाव को दूर करने के मंत्र साझा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा एपिसोड ओटीटी प्लेटफार्मों जैसे सोनीलिव, प्राइम वीडियो और जी5 पर भी उपलब्ध होगा।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया, छह फरवरी को सुबह 10 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’26 अवश्य देखें। इस वर्ष का परीक्षा पे चर्चा में परीक्षा से संबंधित बहुत ही दिलचस्प विषय शामिल हैं, विशेष रूप से तनावमुक्त रहने की आवश्यकता, सीखने पर जोर और भी बहुत कुछ। यह ऐसा प्लेटफार्म है जिसका मैंने हमेशा आनंद लिया है, क्योंकि यह मुझे देशभर के प्रतिभाशाली लोगों के साथ संवाद करने का अवसर देता है।

परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 2018 से हर साल किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी देशभर के छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता के साथ संवाद करते हैं और परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए मार्गदर्शन देते हैं।

इस वर्ष, संवाद सत्रों का आयोजन गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास 7, लोक कल्याण मार्ग एक साथ हो रहे हैं।

परीक्षा पे चर्चा के लिए 4.5 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया और इस कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में अतिरिक्त 2.26 करोड़ लोगों की सहभागिता रही। इस वर्ष कुल भागीदारी 6.76 करोड़ से अधिक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *