UP में CM जनता सेवा बसों के कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को मिली सौगात, परिवहन निगम ने बढ़ाया इंसेंटिव

2.2kViews
1859 Shares

परिवहन निगम डिपो से संचालित मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के अंतर्गत चल रही बसों में कार्यरत संविदा चालकों, संविदा परिचालकों एवं आउटसोर्स परिचालकों के लिए राहत भरी खबर है।

परिवहन निगम द्वारा इनके प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है। अब तक इन कर्मियों को 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही थी, जिसे बढ़ाकर 2.32 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।

कितने हैं चालक-परिचालक?

परिवहन निगम डिपो में कुल 180 संविदा चालक व 187 संविदा व आउटसोर्स परिचालक हैं। संविदा कर्मियों के कार्य उत्साह को बढ़ाने और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि का लाभ जिले से संचालित मुख्यमंत्री जनता सेवा की सभी बसों में तैनात चालकों व परिचालकों को मिलेगा।कर्मियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा और वे और अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक संचालन अनिल कुमार का कहना है कि रायबरेली परिवहन निगम के अन्तर्गत रायबरेली-खीरो-सरेनी ,रायबरेली-सिरसाघाट व रायरबेली-माझगांव-महराजगंज-नसीराबाद मार्ग पर 20 प्रतिशत कम दर से यात्री किराया ली जा रही है। जिसमें संविदा चालक व संविदा परिचालक व आउटसोर्स परिचालकों का प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *