गूगल का बड़ा इवेंट 19 मई को, AI से लेकर Android तक क्या-क्या होगा खास?

गूगल अपना एनुअल डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 इस बार 19 मई को करने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी के इस मेगा इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सबसे ज्यादा फोकस रहने की उम्मीद है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी अपने आने वाले प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी रोडमैप का खुलासा कर सकती है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि इवेंट में क्या क्या खास रहेगा।

सबसे ज्यादा फोकस AI पर

Google अपने I/O इवेंट में पिछले कुछ सालों से AI पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहा है और इस बार भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी अपने एडवांस AI मॉडल Gemini का नया वर्जन जारी कर सकती है। इस अपडेट के जरिए Gemini को शॉपिंग, वर्कस्पेस और सर्च जैसे प्लेटफॉर्म्स में और ज्यादा डीप इंटीग्रेट किया जा सकता है।

इतना ही नहीं इस बार ‘Omni’ नाम का एक नया AI मॉडल भी चर्चा में है, जो वीडियो जनरेशन जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आ सकता है। ये मॉडल Gemini चैटबॉट के अंदर इन दिनों टेस्ट किया जा सकता है।

Android और Chrome OS

गूगल अपने इस बड़े इवेंट में नए ऑपरेटिंग सिस्टम स्ट्रेटेजी का भी खुलासा कर सकता है। ‘Aluminium OS’ नाम के प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं, जिसके तहत Android को लैपटॉप और PC में भी लाया जा सकता है।

हालांकि इसके साथ ही Chrome OS भी जारी रहेगा यानी इसे बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा Android 17 का स्टेबल वर्जन 2026 के मिड तक लॉन्च हो सकता है। कंपनी I/O से पहले या इवेंट के दौरान इसके नए फीचर्स का एक छोटा प्रीव्यू दे सकती है।

वापस आ रहा XR ग्लास

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Google अपने Android XR प्लेटफॉर्म के तहत स्मार्ट ग्लासेस की नई रेंज भी पेश कर सकता है। कंपनी दो तरह के ग्लासेस पर इन दिनों काम कर रही है। एक बिना डिस्प्ले वाला, जो वॉइस बेस्ड AI इंटरैक्शन पर फोकस करेगा। जबकि दूसरा एडवांस मॉडल, जिसमें इन-लेंस डिस्प्ले मिलेगा, जो नेविगेशन और ट्रांसलेशन जैसी जानकारी दिखाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *