राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, दो आरोपी हुए रिहा; कोर्ट ने क्यों दिया ऐसा आदेश?

2.0kViews
1526 Shares

 बहुचर्चित ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को शिलांग पुलिस ने अब निर्दोष माना है। विस्तृत जांच में उनके खिलाफ न तो हत्या में सहयोग से संबंधित कोई साक्ष्य मिला, न ही साक्ष्य नष्ट करने की पुष्टि हो सकी।

पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें दोनों आरोपितों के नाम शामिल नहीं हैं। वे पहले से जमानत पर बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामला जल्द ही ट्रायल के लिए सूचीबद्ध किए जाने के संकेत दिए हैं। हनीमून पर राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम इंदौर आई थी। यहां वह एक किराये के फ्लैट में कुछ दिन रुकी थी।

मामले में शिलांग पुलिस ने बिल्डंग के सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार, बि¨ल्डग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर और फ्लैट ब्रोकर शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया था।

हालांकि, अब शिलांग की ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि विस्तृत जांच में बलवीर और लोकेंद्र की कोई भूमिका सामने नहीं आई, इसलिए उन्हें आरोपमुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *