अजित पवार के अंतिम संस्कार में भी नहीं माने चोर, 30 लाख के गहनों पर हाथ साफ; सुरक्षा में तैनात थे 8000 जवान

**PTI's Best Photos of the Week** Pune: Mortal remains of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar being brought to Vidya Pratishthan college ground for his funeral, at Baramati in Pune district, Thursday, Jan. 29, 2026. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI01_29_2026_000053A)(PTI02_01_2026_000619A)

2.1kViews
1278 Shares

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। इस दुखद घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया था और राज्य शोक में डूब गया था। बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार होना था और इस दौरान लाखों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

लेकिन कुछ चोरों ने दुखद घटना में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आने की ठान रखी थी। एक तरफ अजित पवार का अंतिम संस्कार हो रहा था और दूसरी तरफ चोर वहां मौजूद लोगों के गले से सोने की चेन झटकने में लगे थे।

15 लोगों के गले की चेन चुराई

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान करीब 15 लोगों के गले की चेन चोरों ने खींच ली। इसकी कुल कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। बता दें कि अजित पवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *