‘अमेरिका से बहुत अच्छी डील हुई’, यूएस Trade Deal पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

1219 Shares

 मंगलवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अहम जानकारी दी। गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत अच्छी ट्रेड डील हुई है।

बता दें कि सोमवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच फोन पर बात हुई। इस वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों पर बड़ा अपडेट सामने आया।

पीयूष गोयल ने आगे कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि, हमारे प्रधानमंत्री के अपने दोस्त, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ घनिष्ठ और गर्मजोशी भरे संबंधों को ध्यान में रखते हुए, अमेरिका के साथ अंतिम रूप दिया गया व्यापार समझौता हमारे सभी पड़ोसियों, आसपास के देशों और प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत द्वारा हासिल किया गया सबसे अच्छा समझौता है।

यह समझौता आप सभी के लिए, हम सभी के लिए हासिल किया गया है। यह देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत लाता है। हम यह भी जानते हैं कि महीनों से, हमारी बातचीत करने वाली टीमें संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ लगातार बातचीत और चर्चा कर रही थीं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *