उत्तर भारत में फिर लौटी ठंड, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद उत्तर भारत में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।
दिल्ली समेत कई राज्यों में ठिठुरन, गलन और शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।


