ठाणे में 18 मंजिला इमारत में भीषण आग, 70 से ज्यादा लोग रेस्क्यू, 2 घायल

2.0kViews
1216 Shares

महाराष्ट्र के ठाणे में तड़के सुबह एक 18 मंजिला इमारत आग की चपेट में आ गई। आग लगने के समय इमारत में मौजूद 70 से अधिक लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।

यह घटना ठाणे के शास्त्री नगर स्थित मिलान हिल में हुई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे बिजली की पाइप से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को आग की लपटों में घेर लिया।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन ताडवी ने बताया कि सुबह 4:14 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग इमारत की 10वीं और 13वीं मंजिल के बीच स्थित बिजली की पाइप में लगी थी, जिससे पूरी बिल्डिंग में भारी धुआं फैल गया।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *