बॉबी देओल के 57वें जन्मदिन पर सनी देओल ने लुटाया प्यार, अनसीन तस्वीरों के साथ दी बधाई

2.6kViews
1706 Shares

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता बॉबी देओल आज 27 जनवरी को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और तमाम फिल्मी सितारे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में उनके बड़े भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने भी बॉबी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

सनी देओल ने अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है, जिसमें दोनों भाइयों की कुछ अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

सनी देओल ने इस अंदाज में दी बधाई

मंगलवार को बॉबी देओल के जन्मदिन के अवसर पर सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे छोटे भाई लॉर्ड बॉबी।” इसके साथ ही उन्होंने दोनों भाइयों की पुरानी यादों को संजोती तस्वीरें भी शेयर कीं।

सनी देओल की यह पोस्ट न सिर्फ भाईचारे की झलक दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि दोनों भाइयों के बीच गहरा प्यार और मजबूत रिश्ता है। फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *