विशेष बूथ दिवस पर मतदाताओं का उत्साह, हजारों ने भरे फार्म

2.2kViews
1807 Shares

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को आयोजित विशेष बूथ दिवस पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न बूथों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बीएलओ की मौजूदगी में अपने नाम जोड़ने, संशोधन कराने और नाम विलोपन की प्रक्रिया पूरी की।

आंकड़ों के अनुसार, नए नाम जोड़ने के लिए 16,198 लोगों ने आवेदन किया। वहीं, पता और विवरण संशोधन के लिए 1,576 लोगों ने फार्म 8 भरा। इसके अलावा, नाम विलोपन के लिए 1,145 लोगों ने फार्म 7 जमा किया। सभी फार्म संबंधित बीएलओ के पास जमा किए गए।

इस दौरान बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस का जवाब देने और सुनवाई में शामिल होने के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

कमिश्नर अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और फार्म भरने आए लोगों से व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया और उन्हें जागरूक भी किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से चले।

कई बूथों पर स्थानीय पार्षद भी सक्रिय दिखे। उन्होंने मतदाताओं की मदद की और उन्हें फार्म भरने में सहयोग दिया। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान से मतदाता सूची को अद्यतन करने में बड़ी मदद मिलेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *