बिग बॉय टॉयज ने VIP नंबर प्लेट DDC 0001 को 2.08 करोड़ में नीलाम किया, भारत का पहला प्रीमियम कलेक्टिबल्स प्लेटफॉर्म लॉन्च
भारत के लग्जरी कलेक्टिबल्स मार्केट में तेजी से बढ़ते क्रेज का उदाहरण हाल ही में सामने आया है। लग्जरी कारों और हाई-वैल्यू कलेक्टिबल्स के लिए मशहूर कंपनी बिग बॉय टॉयज (BBT) ने VIP नंबर प्लेट DDC 0001 को रिकॉर्ड 2.08 करोड़ रुपये में नीलाम किया है। यह सौदा देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट डील्स में से एक माना जा रहा है।
यह नीलामी बिग बॉय टॉयज के नए नीलामी हाउस के लॉन्च के साथ हुई। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला प्रीमियम प्लेटफॉर्म है, जहां हाई-वैल्यू कलेक्टिबल्स को एक ही भरोसेमंद इकोसिस्टम में खरीदा और बेचा जा सकता है।
इस प्लेटफॉर्म पर कई कैटेगरी शामिल की गई हैं, जिनमें:
- लग्ज़री कारें
- सेलेब्रिटी-ओन्ड वाहन
- VIP नंबर प्लेट्स
- प्रीमियम घड़ियां
- एक्सक्लूसिव मोबाइल नंबर
कंपनी ने बताया कि पूरा सिस्टम ट्रांसपेरेंसी, वेरिफिकेशन और आसान ट्रांजैक्शन पर आधारित है, ताकि बड़े सौदों में भरोसा बना रहे और खरीदारों को सुरक्षित अनुभव मिले।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में हाई-वैल्यू कलेक्टिबल्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। लग्जरी कारों और प्रीमियम आइटम्स के शौकीन अब नंबर प्लेट्स और मोबाइल नंबर जैसी चीजों को भी स्टेटस सिंबल के रूप में देख रहे हैं।


