करनाल में दर्दनाक हादसा, बेटे का जन्मदिन मनाने घर जा रहा था पिता; बाइक की टक्कर में मौत

2.8kViews
1552 Shares

 मेरठ रोड पर रिंग रोड के समीप बुधवार रात को दो बाइकों की भिडंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।

स्वजन पालेराम ने बताया कि शेखपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय कुटेल की एक कंपनी में काम करता था। बुधवार रात को उसके बड़े बेटे का जन्मदिन था। वह कंपनी से काम पूरा कर घर लौट रहा था। जब वह मेरठ रोड पर रिंग रोड के समीप पहुंचा तो एक बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

उसका पिता सड़क पर गिर गया। हादस से कुछ समय पर संजय के बेटे ने उसे फोन किया था। जब संजय घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा उसे ढूंढने के लिए घर से बाहर निकल पड़ा क्योंकि संजय फोन नहीं उठा रहा था।

सड़क पर उसके बेटे ने देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा है। वह उसके समीप गया तो देखा कि उसका पिता है। वह उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *