जमीन हड़पने के मामले में विधायक अब्बास अंसारी कोर्ट में पेश नहीं हुए, अगली सुनवाई 10 फरवरी को

2.1kViews
1685 Shares

व्यापारी नेता अबू फखर की जमीन जबरन हड़पने के मामले में सुभासपा के मऊ विधायक अब्बास अंसारी बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता ने सुनवाई के लिए समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने अगली तारीख 9 फरवरी तक का समय दिया। अब सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

गौरतलब है कि व्यापारी नेता अबू फखर खां ने 12 अगस्त 2023 को मुख्तार अंसारी, उनकी पत्नी अफ्शा अंसारी, विधायक अब्बास अंसारी, साले आतिफ रजा, अनवर शहजाद और अंसारी परिवार के करीबी अफरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित उनकी बेशकीमती जमीन से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *