हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी बनती हैं, जो हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो जाती हैं। साल 2001 में आई सनी देओल की ‘गदर: एक प्रेमकथा’ उन्हीं फिल्मों की फेहरिस्त में आती है, जिसे दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी इस कदर छाई कि लोगों ने अमीषा को किसी दूसरे हीरो के साथ देखना भी कुबूल नहीं किया।
हिट थी सकीना-तारा सिंह की जोड़ी
दरअसल फिल्म गदर (Gadar Ek Premkatha Movie) में अमीषा पटेल और सनी देओल (Sunny Deol) नजर आए थे। फिल्म में दोनों ने सकीना और तारा सिंह का किरदार निभाया था। सकीना और तारा सिंह की जोड़ी मानो लोगों के दिलों में बस गई। इस जोड़ी ने लोगों के दिलों पर राज किया।
उस दौर में फिल्म इतनी हिट हुई और सनी-अमीषा की जोड़ी को इतना प्यार मिला कि लोग अमीषा को किसी दूसरे हीरो के साथ नहीं देखना चाहते थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने एक किस्सा साझा किया है कि कैसे गदर के बाद जब अमीषा बॉबी देओल के साथ एक दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो लोग बॉबी पर भड़क उठे थे।
बॉबी देओल पर भड़के थे लोग
दरअसल अमीषा ने इंटरव्यू में बताया कि, ‘हमराज’ (Humraaz) की शूटिंग का क्लाईमैक्स सीन की शूटिंग जयपुर के किले में चल रही थी। इस सीन में उन्हें अक्षय खन्ना पर गोली चलानी थी और बॉबी देओल उन्हें गले लगाने वाले थे। शूटिंग देखने के लिए वहां काफी भीड़ इकट्ठा थी। हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे ही सीन में बॉबी देओल अमीषा को गले लगाने आगे बढ़े, भीड़ चिल्लाने लगी और कहने लगी कि, ‘ओए, उसे छोड़ दो, वो तारा सिंह की अमानत है।’ भीड़ ने काफी हूटिंग की और माहौल मजेदार हो गया।
सीन इमोशनल था, लेकिन सेट पर सभी हंसने लगे। फिर अमीषा ने बॉबी से कहा कि, ‘मैं तुम्हें गले नहीं लगाऊंगी, मैं तुम्हारे भाई की अमानत हूं।’
आपको बता दें कि फिल्म ‘हमराज’ में बॉबी देओल (Bob Deol), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया। वहीं सनी देओल के साथ अमीषा की जोड़ी ब्लॉकबस्टर रही।
यही वजह है कि साल 2023 में अमीषा पटेल सनी के साथ गदर 2 (Gadar 2) में भी नजर आईं थीं और फिल्म का दूसरा पार्ट भी खूब हिट रहा।


