देहरादून परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी सलामी व सम्मान
देहरादून के परेड ग्राउंड में सोमवार को आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए भी सम्मानित किया गया।
झांकियों का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सूचना विभाग की झांकी ‘उत्तराखंड रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’ पर आधारित थी। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेड़ा), वन विभाग, उद्योग विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग ने भी अपनी योजनाओं और नीतियों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं।
- प्रथम स्थान: सूचना विभाग
- द्वितीय स्थान: संस्कृत शिक्षा विभाग
- तृतीय स्थान: विद्यालयी शिक्षा विभाग राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजेता विभागों को सम्मानित किया।
परेड का आकर्षण समारोह में सेना की 14वीं डोगरा रेजीमेंट, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखंड होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल, एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन और सीपीयू ने परेड में भाग लिया।
- प्रथम स्थान: सीआरपीएफ
- द्वितीय स्थान: आईटीबीपी
- तृतीय स्थान: 14वीं डोगरा रेजीमेंट राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजेता टुकड़ियों को भी सम्मानित किया।


