लंबे समय से छिनैती और टप्पेबाजी की घटनाओं से परेशान पुलिस को आखिरकार सफलता मिली। भलुअनी, बरहज, सलेमपुर और खुखुंदू पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।
सूचना मिलने पर शनिवार की शाम भलुअनी थाना पुलिस कस्बे में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने दो आरोपितों के आने की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली के पुरवा चौराहा निवासी मनीष डोम पुत्र मनोज उर्फ नाटे और कृष्णा डोम पुत्र जितेंद्र डोम को भलुअनी से करौंदी मार्ग पर स्थित मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में चारों आरोपितों ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को रविवार को जेल भेज दिया।


