मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म का वर्किंग टाइटल L367 रखा गया है। अभिनेता ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर करते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा किया।
इस फिल्म का निर्देशन विष्णु मोहन करेंगे, जो साउथ सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म मोहनलाल के करियर की 367वीं फिल्म होगी, इसी कारण इसे L367 नाम दिया गया है।
गणतंत्र दिवस पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मोहनलाल ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि यह उनके लिए एक खास प्रोजेक्ट है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस में उत्साह का माहौल है और सोशल मीडिया पर पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।


