देश आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ठीक 77 वर्ष पहले इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक स्वतंत्र गणराज्य का स्वरूप दिया और नागरिकों को उनके अधिकार प्रदान किए।
हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी।
समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद राष्ट्रपति के ध्वजारोहण, सैन्य परेड, रंग-बिरंगी झांकियों और मुख्य अतिथि की उपस्थिति ने इस राष्ट्रीय पर्व को और भी खास बना दिया।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला गणतंत्र दिवस किस तरह मनाया गया था? उस ऐतिहासिक दिन की झलक आज भी देश की स्मृतियों में दर्ज है।


