कानपुर-इटावा हाईवे पर पलटा राइस ब्रान ऑयल टैंकर, चालक-हेल्पर सुरक्षित

2.1kViews
1771 Shares

कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुरादगंज के पास कच्चा राइस ब्रान ऑयल से भरे टैंकर का पिछला हिस्सा अचानक पलट गया। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

टैंकर का आगे का केबिन सुरक्षित रहने से चालक और क्लीनर बच गए। हालांकि, हादसे के बाद करीब दो घंटे तक हाईवे की एक लेन प्रभावित रही और यातायात बाधित रहा।

चालक और हेल्पर की पहचान टैंकर चालक सुनील यादव, जो थाना कुदरकोट अंतर्गत ग्राम नगला जसोदा का निवासी है, अपने हेल्पर प्रेम मिश्रा (निवासी दबौली, कानपुर) के साथ करनाल (हरियाणा) से कच्चा राइस ब्रान ऑयल लोड कर मुजफ्फरनगर जा रहा था।

कैसे हुआ हादसा अनंतराम टोल प्लाजा पार करने के बाद जब टैंकर अजीतमल से मुरादगंज की ओर बढ़ रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से अचानक कट मार दिया। इससे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *