ब्रजभूमि में सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बांके बिहारी के दर्शन किए

2.4kViews
1874 Shares

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में हाजिरी लगाई। दोनों नेताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और ठाकुर जी के चरणों में शीश नवाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद मंदिर सेवायतों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया।

भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद नितिन नबीन पहली बार उत्तर प्रदेश की ब्रजभूमि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आध्यात्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। वहीं सीएम योगी के साथ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *