दिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल: बिपुल पाठक से सभी अहम विभाग हटाए गए, मिला समाज कल्याण

2.8kViews
1586 Shares

दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के आईएएस बिपुल पाठक से अचानक सभी महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार वापस ले लिया गया है। उपराज्यपाल के निर्देश पर सेवा विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में उन्हें समाज कल्याण विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें संघ शासित प्रदेश सिविल सेवा (यूटीसीएस) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

बिपुल पाठक अब तक सरकार के सबसे अहम विभागों का कार्यभार संभाल रहे थे। इनमें गृह, वित्त, योजना, उद्योग और दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास निगम (DSIIDC) शामिल थे। खास बात यह है कि वित्त विभाग, जिसे सरकार का सबसे महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है, भी उनके पास था।

एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के अधिकारी पाठक लंबे समय से दिल्ली सरकार में प्रमुख जिम्मेदारियां निभा रहे थे। लेकिन इस आदेश के बाद उन्हें अपेक्षाकृत कम महत्व वाला समाज कल्याण विभाग दिया गया है। इस फेरबदल को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *