मनाली में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने पर्यटन व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले तीन दिनों से पर्यटक मनाली नहीं पहुंच पा रहे हैं और मंडी से पतलीकूहल तक जगह-जगह रुके हुए हैं। होटल खाली पड़े हैं, जबकि सड़कों पर आज भी जाम की स्थिति बनी हुई है।
ताजा हिमपात की खबर सुनकर बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली आने को उत्सुक हैं, लेकिन ट्रैफिक जाम उनकी राह में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। रविवार को मनाली से क्लॉथ तक सात किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, जबकि शनिवार को यह जाम 16 किलोमीटर तक फैला था।
प्रशासनिक अमला लगातार ट्रैफिक को सुचारू करने में जुटा हुआ है। इसके साथ ही होटल एसोसिएशन और एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू-मनाली की टीमें भी पिछले तीन दिनों से प्रशासन को सहयोग दे रही हैं। बावजूद इसके, बर्फबारी और पर्यटकों की भीड़ के कारण हालात सामान्य होने में समय लग रहा है।


