नितिन नवीन बोले: उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा, 2027 में भाजपा सरकार बनने का संदेश मांट से पूरे प्रदेश में

2.9kViews
1706 Shares

नितिन नवीन बोले: उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा, 2027 में भाजपा सरकार बनने का संदेश मांट से पूरे प्रदेश में

स्क्रिप्ट: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आते हुए ऐसा अनुभव हुआ, मानो किसी विदेशी शहर में प्रवेश कर रहे हों।

नितिन नवीन ने कहा कि मांट की धरती से यह स्पष्ट संदेश पूरे प्रदेश में गया है कि 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार एक बार फिर बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सपना हम सबको मिलकर साकार करना है।

उन्होंने बताया कि मजदूरों को जीरामजी योजना के माध्यम से 125 दिन का रोजगार दिया जा रहा है, जिससे उनका सम्मान बढ़ा है। गरीब, किसान, मजदूर और युवा भाजपा की नीतियों से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *