एम्स ऋषिकेश में ऑनलाइन बिल भुगतान सुविधा ठप, तीमारदारों को नकद निकासी के लिए दौड़ लगानी पड़ी

2.0kViews
1970 Shares

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में मरीजों के तीमारदारों को उपचार बिल का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को एक मरीज की छुट्टी के बाद बिल चुकाने पहुंचे तीमारदार को नकद निकासी के लिए करीब पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ा।

स्थिति इतनी असुविधाजनक रही कि उसे अपने मरीज को एक घंटे तक अकेला छोड़ना पड़ा। आधुनिक चिकित्सा और जनसेवा में अग्रणी होने का दावा करने वाले एम्स ऋषिकेश में इस तरह की मौलिक सुविधा का अभाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *