पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम सुक्खू की बड़ी घोषणाएं: किसान-बागवान आयोग, पेंशनरों को एरियर और नया एसडीएम कार्यालय

2.2kViews
1917 Shares

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने किसान और बागवानों के हित में आयोग गठित करने का ऐलान किया। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को 31 जनवरी से पहले एरियर देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एरियर और ग्रेच्युटी भी इसी तारीख तक जारी करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा जिला कांगड़ा के परागपुर में उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) कार्यालय और नलसुहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की घोषणा की।

सुक्खू ने पेंशनरों को पूरा महंगाई भत्ता (डीए) देने का भी ऐलान किया।

समारोह का आयोजन देहरा उपमंडल के परागपुर में रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में हुआ। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सुक्खू समारोह स्थल पर पहुंचे। 11:02 बजे उन्होंने ध्वजारोहण किया और 11:05 बजे परेड का निरीक्षण किया। 11:10 बजे शुरू हुई परेड में 12 दस्ते शामिल हुए। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *